Breaking News

VIDEO: मधुबनी के पशु चिकित्सालय के पास ब्लास्ट, 3 बच्चे घायल

मधुबनी के बासोपट्टी थाना इलाके में प्रखंड परिसर स्थित पशु चिकित्सालय के पास ब्लास्ट हो गया. ब्लास्ट से 3 बच्चे घायल हो गए. घायल बच्चों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि परिसर में कुछ सामान रखा हुआ था. खेल रहे बच्चों ने उस सामान में से एक डब्बा उठाकर फेंका जो ब्लास्ट कर गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने परिसर में रखे सामान और घटनास्थल की बारीकी से जांच की. मधुबनी एसपी दीपक बरनवाल ने कहा है कि विस्फोट हुआ है लेकिन घटनास्थल के मुआयना के बाद ऐसा लग रहा है कि पटाखा जैसी किसी वस्तु से धमाका हुआ है. फिलहाल जांच जारी है. घायल बच्चों के बयान लेने के बाद इस बात का खुलासा हो पाएगा कि बच्चों ने विस्फोट करने वाला सामान कहां से उठाया था?

from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2NKglcV

No comments