Breaking News

VIDEO: बाढ़ के पानी में डूबने से दो साल के बच्‍चे की मौत

बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां दो साल के बच्चे की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई. घटना बलिया थाना क्षेत्र के भगतपुर की है, जहां राम रॉय के दो वर्षीय बेटे की मौत उस वक्‍त हो गई, जब पड़ोस से गुजरने वाले लक्ष्मीनिया बांध पर खेलने के दौरान बच्चे का पैर फिसल गया, जिससे वह नदी में डूब गया. डूबने से बच्‍चे की मौत हो गई. काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चे का पता नहीं चला, तो परिजन बच्‍चे को ढूंढने निकले और तब बच्चे का शव बरामद हुआ. घटना से गांव में सन्नाटा पसर गया है. वहीं घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2NE3UzF

No comments