Breaking News

Live Updates: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ मामले में अब डीआरएम सहित चार अधिकारियों का तबादला

नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन पर मची भगदड़ में 18 यात्रियों की मौत की घटना के 18 दिन बाद मंगलवार को दिल्ली के मंडल रेलवे प्रबंधक (डीआरएम) सुखविंदर सिंह और अतिरिक्त डीआरएम विक्रम सिंह राणा समेत रेलवे के चार वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया गया. रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रशासनिक आदेशों के माध्यम से तत्काल कोई कारण बताए बिना उनका तबादला किया गया है, लेकिन इस कदम के समय से जाहिर तौर पर भगदड़ से इसके तार जुड़े हो सकते हैं.''



from NDTV India - India https://ift.tt/6X75zah

No comments