Breaking News

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ मामले में बड़ा एक्शन, DRM समेत चार अधिकारी हटाए गए

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पिछले महीने मची भगदड़ के मामले में रेलवे बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली के डीआरएम सुखविंदर सिंह और अतिरिक्त डीआरएम विक्रम सिंह राणा समेत रेलवे के चार वरिष्ठ अधिकारियों का ताबदला कर दिया है. इन तमाम दबादलों को लेकर रेलवे की तरफ से एक आधारिक आदेश भी जारी किया गया है. आपको बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की जान चली गई थी जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. 

Latest and Breaking News on NDTV

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने  'भाषा' को बताया कि प्रशासनिक आदेशों के माध्यम से तत्काल कोई कारण बताए बिना उनका तबादला किया गया है, लेकिन इस कदम के समय से जाहिर तौर पर भगदड़ से इसके तार जुड़े हो सकते हैं.
मंत्रालय को कहीं न कहीं उनकी ओर से लापरवाही नजर आई है. आधिकारिक आदेश के अनुसार डीआरएम सुखविंदर सिंह, एडीआरएम विक्रम सिंह राणा, स्टेशन निदेशक महेश यादव और वरिष्ठ संभागीय वाणिज्यिक प्रबंधक (यात्री सेवा) आनंद मोहन का तबादला किया गया है.उनकी नई पोस्टिंग की घोषणा नहीं की गई है.

Latest and Breaking News on NDTV

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ मामले में डीआरएम और एडीआरम के तबादले को लेकर रेलवे बोर्ड ने एक आदेश जारी किया है. वहीं यादव एवं नारायण का संयुक्त स्थानांतरण आदेश उत्तर रेलवे की ओर से जारी किया गया. सिंह को जुलाई 2023 में दिल्ली मंडल का डीआरएम नियुक्त किया गया था और उनका दो साल का कार्यकाल इस साल के उत्तरार्ध तक था. रेल मंत्रालय द्वारा जारी तबादला आदेश में कहा गया है कि उत्तर मध्य रेलवे से पुष्पेश आर त्रिपाठी को दिल्ली का डीआरएम बनाया गया है.विक्रम सिंह राणा की जगह वरिष्ठ अधिकारी समीर कुमार ने ली है.

Latest and Breaking News on NDTV

जारी आदेश में कहा गया कि रेल मंत्रालय ने राष्ट्रपति की मंजूरी से निर्णय लिया है कि उत्तर मध्य रेलवे से पुष्पेश आर त्रिपाठी को स्थानांतरित कर सुखविंदर सिंह की जगह डीआरएम/दिल्ली/उत्तर रेलवे के पद पर नियुक्त किया जाता है. सिंह के लिए आदेश बाद में जारी किए जाएंगे.



from NDTV India - India https://ift.tt/mnu0iSk

No comments