Breaking News

PM मोदी का पहला पॉडकास्ट Zerodha के निखिल कामथ के साथ, बोले- पता नहीं दर्शकों को कैसा लगेगा

PM Modi Debut Podcast With Nikhil Kamath: Zerodha के निखिल कामथ ने बड़ा धमाका किया है. वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला पॉडकास्ट इंटरव्यू  लेने वाले शख्स बन गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय उद्यमी, निवेशक और स्टॉक ब्रोकर निखिल कामथ के पॉडकास्ट शो 'पीपल बाई डब्ल्यूटीएफ' के अगले अतिथि होंगे. यह जानकारी निखिल कामथ के ट्रेलर से मिली है. इससे पहले, जीरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ ने एक रहस्यमय अतिथि के साथ हिंदी में बातचीत करते हुए एक क्लिप साझा की थी, जिससे दर्शकों में काफी उत्सुकता बढ़ गई थी. इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही थीं कि अतिथि कोई और नहीं, बल्कि पीएम मोदी ही हैं.

अब निखिल कामथ ने इस एपिसोड का दो मिनट का ट्रेलर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जारी किया है. इस ट्रेलर में पीएम मोदी और निखिल कामथ के बीच एक दिलचस्प बातचीत दिखाई गई है. वीडियो में कामथ कहते हैं, "मैं यहां आपके सामने बैठा हूं और बात कर रहा हूं, मुझे घबराहट हो रही है. यह मेरे लिए एक कठिन बातचीत है." इस पर पीएम मोदी मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं, "यह मेरा पहला पॉडकास्ट है, मुझे नहीं पता कि यह आपके दर्शकों को कैसा लगेगा."

इस ट्रेलर को पीएम मोदी ने पोस्ट करते हुए लिखा, "मुझे आशा है कि आप सभी इसका उतना ही आनंद लेंगे, जितना हमें आपके लिए इसे बनाने में आया!"

ट्रेलर में, कामथ पॉडकास्ट के उद्देश्य के बारे में बताते हैं, जिसमें राजनीति और उद्यमिता के बीच के संबंधों को समझने की कोशिश की गई है. उन्होंने पीएम मोदी से दुनिया की मौजूदा स्थिति, विशेष रूप से युद्धों के बारे में सवाल पूछा.

बातचीत के दौरान कामथ ने अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा क‍ि जब वह बड़े हो रहे थे, तो राजनीत‍ि को नकारात्‍मक ढंग से देखा जाता था, इसके बाद पीएम मोदी से पूछते हैं-आप इसे कैसे देखते हैं? पीएम मोदी ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, "अगर आपको अपनी कही गई बातों पर विश्वास होता, तो हम यह बातचीत नहीं कर रहे होते."

यह पीएम मोदी का पहली पॉडकास्ट होगा. हालांकि वे पहले 'मन की बात' कार्यक्रम करते रहे हैं और कई टेलीविजन साक्षात्कारों में भाग ले चुके हैं. फिलहाल, इस एपिसोड की रिलीज़ डेट का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन इसका ट्रेलर पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच चुका है.



from NDTV India - India https://ift.tt/WK1lcqs

No comments