Breaking News

गुजरात: नमकीन के पैकेट में मिला मरा हुआ चूहा, लड़की को हुआ डायरिया 

सीलबंद स्‍नैक्‍स का आनंद भला किसने नहीं लिया होगा, लेकिन पैकेट में आने वाले इस तरह के स्‍नैक्‍स या खाने-पीने के सामान को खाने से पहले एक बार जांच जरूर लें. गुजरात के साबरकांठा में सीलबंद स्‍नैक्‍स खाना एक बच्‍ची को बेहद महंगा पड़ा है और अब वह अस्‍पताल में भर्ती है. यह मामला गुजरात के साबरकांठा के प्रेमपुर गांव का है. जहां बच्‍ची ने लोकप्रिय ब्रांड के सीलबंद पैकेट में से नमकीन खाई और उसे डायरिया हो गया. दरअसल, उस पैकेट में एक मरा हुआ चूहा था. 

जानकारी के मुताबिक, लोकप्रिय ब्रांड गोपाल नमकीन के पैकेट में एक मरा हुआ चूहा मिला. लड़की के पिता ने कहा कि हमने गोपाल नमकीन का एक पैकेट खरीदा था. हमने अपनी बेटी को वह नमकीन खिलाई. मेरी बेटी ने नमकीन खाने के बाद उल्टियां करनी शुरू कर दी. हमें इसके पैकेट में एक मरा हुआ चूहा मिला. 

अस्‍पताल में कराया भर्ती 

बच्‍ची के पिता ने कहा कि नमकीन खाने के बाद मेरी बेटी बीमार पड़ गई और उसे डायरिया हो गया. बच्‍ची की हालत बिगड़ने के बाद उसे दावद अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

सख्‍त कार्रवाई की मांग 

उन्‍होंने कहा कि हम फूड एंड ड्रग्‍स डिपार्टमेंट से गोपाल नमकीन की लापरवाही के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की मांग करते हैं. 
 



from NDTV India - India https://ift.tt/ge3SECJ

No comments