Breaking News

आंध्र प्रदेश में दीपावली पर गरीबों को बड़ा तोहफा, दीपम योजना के तहत 31 अक्‍टूबर से मिलेंगे मुफ्त सिलेंडर 

आंध्र प्रदेश सरकार (Andhra Pradesh Government) दीपावली के अवसर पर राज्‍य के गरीबों को शानदार तोहफा देने जा रही है. सरकार 'दीपम योजना' (Deepam Scheme) के तहत राज्‍य के गरीबों को मुफ्त गैस सिलेंडर का वितरण करेगी.  सरकार के 'सुपर सिक्‍स' कार्यक्रम के तहत यह प्रमुख वादा है, जिसका उद्देश्‍य कम आय वाले परिवारों की मदद करना है. 31 अक्‍टूबर से मुफ्त गैस सिलेंडर का वितरण किया जाएगा. इस योजना के तहत सभी पात्र महिलाए साल भर में तीन मुफ्त सिलेंडर प्राप्‍त कर सकती हैं.

आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को दीपम योजना के लिए एडवांस में सिलेंडरों की व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करने के लिए कहा था. साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे 24 अक्टूबर से सिलेंडर बुक करने की व्यवस्था करें, क्योंकि आपूर्ति 31 अक्टूबर से शुरू होगी. 

2,648 करोड़ रुपये का अतिरिक्‍त खर्च 

इस योजना को लागू करने पर राज्‍य सरकार को 2,648 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ उठाना होगा. पांच साल की अवधि के लिए कुल अतिरिक्त बोझ 13,423 करोड़ रुपये होगा.

ये हैं सरकार की सुपर सिक्‍स योजनाएं 

राज्‍य सरकार की सुपर सिक्‍स योजनाओं में 19 से 59 साल की महिलाओं के लिए 1500 रुपये मासिक पेंशन, युवाओं के लिए 20 लाख नौकरियां या 3 हजार रुपये मासिक बेरोजगारी सहायता और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा शामिल है. 

साथ ही सुपर सिक्‍स योजनाओं में स्‍कूल जाने वाले बच्‍चे के लिए सालाना 15 हजार रुपये और प्रत्‍येक किसान को 20 हजार रुपये की सहायता शामिल है. 



from NDTV India - India https://ift.tt/D5MG3YU

No comments