Breaking News

VIDEO: "क्या वो पैरों में कीचड़ नहीं लगने देना चाहते हैं"- जब वायनाड में लैंडस्लाइड पीड़ितों ने किया राहुल गांधी का विरोध

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने शुक्रवार को वायनाड में भूस्खलन के बाद प्रभावित इलाकों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.हालांकि इस दौरान उन्हें कुछ जगहों पर विरोध का भी सामना करना पड़ा. मुंडक्कई और पुंचिरी मट्टम गांवों का दौरा करने के दौरान ग्रामीणों ने उनका विरोध किया. वहां उन्हें स्थानीय लोगों और निवासियों ने रोका और कहा, "भाई, उन्हें कार रोकने के लिए कहो! हम वे लोग हैं जिन्होंने उन्हें वोट दिया और उन्हें जिताया... वह यहां के सांसद थे... अगर वह वह कार से बाहर न निकलने और अपने पैरों को कीचड़ में गंदा करने के बारे में इतना चिंतित है, वह यहाँ देखने के लिए क्यों आया है?"

बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को वायनाड पहुंचे थे. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने इस दौरान घटनास्थल का निरीक्षण किया था और पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की थी. राहुल गांधी ने पीड़ितों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि मैं वायनाड के लोगों के साथ खड़ा हूं और उनकी हर संभव मदद के लिए तैयार हूं.

प्रियंका गांधी ने भी घटना पर दुख जताते हुए पीड़ितों को मदद का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा था कि प्रभावित लोगों को तत्काल मदद दी जानी चाहिए और उनके पुनर्वास के लिए हर संभव कदम उठाए जाने चाहिए. उन्होंने कहा था कि हम प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं.

उल्लेखनीय है कि वायनाड में मंगलवार को हुए भूस्खलन में करीब तीन सौ लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. इस घटना में चार गांव पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं. भूस्खलन के कारण कई घर और सड़कें ध्वस्त हो गए हैं, जिससे लोगों को निकालना मुश्किल हो गया है. बचाव कार्य जारी है, लेकिन भारी बारिश के कारण यह कार्य प्रभावित हो रहा है.

ये भी पढ़ें-:

किसका चक्रव्यूह? : राहुल गांधी ने कहा - ED का खुली बाहों से इंतजार, बीजेपी ने कहा- क्या किया जो कर रहे इंतजार?



from NDTV India - India https://ift.tt/NQM3tSz

No comments