Breaking News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी राज्यपाल सम्मेलन की अध्यक्षता

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार से शुरू हो रहे राज्यपालों के दो दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगी जिसमें तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन, उच्च शिक्षा में सुधार और आदिवासी क्षेत्रों में विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू की अध्यक्षता में होने वाला यह राज्यपालों का पहला सम्मेलन होगा.

इस सम्मेलन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कई केन्द्रीय मंत्री, प्रधानमंत्री कार्यालय, कैबिनेट सचिवालय और अन्य केन्द्रीय मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे.

अधिकारियों ने बताया कि एजेंडे में तीन आपराधिक कानूनों का कार्यान्वयन, उच्च शिक्षा में सुधार और विश्वविद्यालयों की मान्यता तथा आदिवासी क्षेत्रों, आकांक्षी जिलों और प्रखंडों तथा सीमावर्ती क्षेत्रों जैसे विशेष ध्यान वाले क्षेत्रों का विकास शामिल है.

सम्मेलन में 'माई भारत', 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' और 'एक वृक्ष मां के नाम' जैसे अभियानों में राज्यपालों की भूमिका, प्राकृतिक खेती, जनता से संपर्क बढ़ाने और राज्य में केंद्रीय एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की जाएगी.
 



from NDTV India - India https://ift.tt/QakCOPd

No comments