Breaking News

जब अचानक वाराणसी में सिगरा स्टेडियम का निरीक्षण करने पहुंचे PM मोदी, देखें तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार की रात सिगरा स्टेडियम में इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया. PM मोदी ने निरीक्षण के बाद ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘काशी के डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रगति की समीक्षा की. इस स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से काशी के युवाओं को बहुत मदद मिलेगी.''

Latest and Breaking News on NDTV

सूचना विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मंगलवार को रात्रि प्रवास के लिए बनारस रेल इंजन कारखाना (बीएलडब्ल्यू) के अतिथि गृह रवाना होने के दौरान प्रधानमंत्री मोदी अचानक सिगरा स्टेडियम पहुंचे और वहां इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे.

Latest and Breaking News on NDTV

अधिकारियों ने बताया कि कुल 66782.4 वर्ग मीटर के क्षेत्र में बने इस स्टेडियम में सभी तरह के इंडोर और आउटडोर खेलों का आयोजन हो सकेगा. बीते कई वर्षों से उत्तर प्रदेश खेल विभाग की जमीन पर बना डॉ संपूर्णानंद सिगरा स्टेडियम खस्ताहाल पड़ा हुआ था.

Latest and Breaking News on NDTV

एक अधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘डबल इंजन की सरकार पूर्वांचल के खिलाड़ियों को निखारने के लिए काशी में ‘नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' स्टेडियम का निर्माण करा रही है.''

बयान के अनुसार स्टेडियम में लगभग सभी खेल आयोजित होंगे और सभी खेलों के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण मिलेगा. इसमें बैडमिंटन, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, वेटलिफ्टिंग, स्क्वैश जैसे 20 से अधिक इनडोर खेल खेलने की सुविधा होगी. स्टेडियम के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है. दूसरे और तीसरे चरण का काम जुलाई तक पूरा होना प्रस्तावित है.



from NDTV India - India https://ift.tt/hW29LCR

No comments