Breaking News

"अब मुझसे करनी पड़ेगी शादी"... शख्स ने दोस्त को फुसलाकर करवा दिया जेंडर चेंज, फिर रखी ऐसी शर्त

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक अजीब मामला देखने को मिल रहा है. जानकारी के मुताबिक, एक युवक ने अपने दोस्त का प्राइवेट पार्ट का ऑपरेशन करवा दिया और लिंग परिवर्तन करवा दिया. इस मामले को जानने के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई.  जनपद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. 

क्या है पूरा मामला

यह मामला 3 जून का है. दरअसल, आरोपी युवक ने दोस्त को बहला-फुसला कर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर की मदद प्राइवेट पार्ट का ऑपरेशन करवा दिया. लिंग चेंज करवाने के बाद आरोपी ने पीड़ित युवक से कहा कि तुम अब लड़की हो, मुझसे शादी करनी पड़ेगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीड़ित के साथ कई दिनों से शारीरिक शोषण करता आ रहा था आरोपी.

इस घटना को लेकर किसान नेता श्यामपाल का कहना है कि मुजफ्फरनगर के मेडिकल कॉलेज में पीड़ित युवक के साथ गलत हुआ है. उन्होंने कहा है कि इस मामले की पूरी जांच हो और पीड़ित युवक के साथ न्याय हो.

पुलिस ने कहा कि इस मामले की जानकारी मिली है. हमारी टीम इस मामले की गहनता से जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि हम सच्चाई का पता लगा रहे हैं.
 



from NDTV India - India https://ift.tt/Qy6HavG

No comments