Breaking News

PM मोदी के पास आम जन से जुड़ने की कौनसी टेक्निक? US पत्रकार ने बताया कैसे बन जाएंगे दमदार ग्लोबल लीडर

जियो पॉलिटिकल एक्सपर्ट  (Geo Political Expert) और वरिष्ठ पत्रकार फरीद जकारिया (Fareed Zakaria) ने एनडीटीवी के साथ बात करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास एक अद्वितीय व्यक्तित्व है. वो एक तरफ जहां आम आदमी के तौर पर अपने आप को साबित करते हैं वहीं दूसरी तरफ वो एक कुशल टेक्नोक्रेट भी हैं. उनकी यही ताकत लोगों को उनकी तरफ आकर्षित करता है. साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के पास राजनीति की काफी बेहतर समझ है जिस कारण वो इसमें काफी सफल हैं. साथ ही उन्होने कहा कि

फरीद जकारिया ने कहा कि पीएम मोदी को तीसरे टर्म मिलने के बाद उनकी धमक दुनिया में और अधिक बढ़ जाएगी. क्योंकि उनके पास लोकतांत्रिक वैधता है जो उन्हें उनके समकक्ष दुनिया के अन्य नेताओं से तुलनात्मक तौर पर मजबूत साबित करते हैं. अनुभवी पत्रकार ने कहा कि मुख्य सवाल यह होगा कि अगर पीएम मोदी को तीसरा कार्यकाल मिलता है तो वे इसमें क्या काम करते हैं. वह बहुत लोकप्रिय हैं और देश के बहुत से लोग उनकी बात सुनते हैं. ऐसे में उनके बाद उनकी विरासत को कौन संभालेगा वो बेहद महत्वपूर्ण होगा. 

चीन को एशिया में भारत ही दे सकता है चुनौती
फरीद जकारिया ने कहा है कि चीन का उदय अंतरराष्ट्रीय राजनीति की सच्चाई है और साथ ही भारत ही एकमात्र देश है जो चीन को एशिया में चुनौती दे सकता है. उन्होंने कहा कि चीन का उदय और रूस की वापसी विश्व व्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. वर्तमान हालत में भारत विश्व  के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता जा रहा है. भारत कई स्तर पर चीन को चुनौती देने के हालत में है. 

भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मिलनी चाहिए जगह

 फरीद जकारिया ने यह भी कहा कि भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जगह मिलनी चाहिए लेकिन ऐसा कभी नहीं हो सकता क्योंकि चीन इस पर वीटो कर सकता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि यही कारण है कि यूएनएससी जैसे संगठन कम प्रासंगिक हो जाएंगे और जी20 जैसे समूहों को अधिक महत्व मिलेगा.

आर्थिक मोर्चे पर भारत को करने होंगे और प्रयास
भारत को आर्थिक रूप से और तेजी से विकसित होना होगा. भारत अब भी वास्तविक क्षमता से पीछे है. आर्थिक दृष्टि से चीन आज भी भारत से पाँच गुना बड़ा है. प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद के मामले में भारत अभी भी एक गरीब देश है. यह प्रति व्यक्ति आय 2,700 डॉलर है, जो इसे G20 में सबसे गरीब देश बनाता है.  इसलिए, अपने वजन को बढ़ाने के लिए, इसे आर्थिक रूप से और, स्पष्ट रूप से, थोड़ी तेजी से आगे बढ़ना जारी रखना होगा. भारत जैसे गरीब देश को 9% की दर से आगे बढ़ने की जरूरत है. 

ये भी पढ़ें-: 

Analysis: मुस्लिम वोट कितना बड़ा फैक्टर? असम-बंगाल में क्या इस बार भी गेम पलटेगी BJP



from NDTV India - India https://ift.tt/9piusmy

No comments