Breaking News

फ्लैट में मिले 3.5 KG मांस से खुलेगा बांग्‍लादेशी MP की हत्या का राज?

कोलकाता के एक अपार्टमेंट में सेप्टिक टैंक से साढ़े तीन किलो कटा हुआ मांस बरामद किया गया है. माना जा रहा है कि  इसी अपार्टमेंट में बांग्‍लादेश की सत्तारूढ़ अवामी लीग के सांसद अनवारुल अजीम अनार (Anwarul Azim Anar) की हत्‍या कर दी गई थी और शरीर से चमड़ी उतारने के बाद उनके शरीर के टुकड़े कर उन्‍हें प्लास्टिक के बैग में भरकर पूरे शहर में फेंक दिया गया था. बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार 12 मई को इलाज के लिए कोलकाता आए थे. कुछ दिनों बाद लापता होने तक वह अपने एक दोस्त के साथ रह रहे थे. ऐसा माना जा रहा है कि 22 मई को कोलकाता में उनकी हत्या कर दी गई थी. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 

पुलिस सूत्रों का कहना है कि फोरेंसिक जांच में सामने आया है कि यह मांस इंसान का है या बांग्लादेश के सांसद के क्षत-विक्षत शरीर का हिस्सा है. सांसद के शरीर या अंगों के निशान अभी तक नहीं मिले हैं.

बांग्लादेश के जासूसी विभाग के प्रमुख हारुन-उर-रशीद मामले की जांच के लिए इन दिनों भारत में हैं. उन्‍होंने इसे "नृशंस, बर्बर हत्या" बताया. 

आरोपी कसाई से CID मुख्‍यालय में की पूछताछ : रशीद 

हारुन-उर-रशीद ने मीडिया से कहा, "हमने पश्चिम बंगाल सीआईडी ​​की मदद से उस डुप्लेक्स फ्लैट (हत्या की जगह) से जुड़ी सीवेज लाइन का निरीक्षण किया है. हमने सीवेज लाइन को तोड़ने के लिए पश्चिम बंगाल की सीआईडी ​से मदद ली. हम पहले से ही ​​पश्चिम बंगाल में सीआईडी के मुख्यालय में आरोपी कसाई से पूछताछ कर रहे हैं." 

पश्चिम बंगाल आपराधिक जांच विभाग (Criminal Investigation Department) ने कहा कि मामले के संदिग्धों में से एक मुंबई स्थित कसाई ने पूछताछ के दौरान कबूल किया है कि उसने बांग्लादेशी सांसद के शरीर से सारी चमड़ी निकाल ली थी और पहचान को नष्‍ट करने के लिए कटे हुए हिस्सों को छोटा किया था. 

बांग्लादेशी सांसद की हत्या की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था. 

ये भी पढ़ें :

* बांग्लादेश के सांसद के शव के टुकड़े करने के लिए कसाई ने लिए थे 5 हजार, मामले में हुए कई चौकाने वाला खुलासा
* एक कसाई, एक हसीना... कोलकाता में बांग्लादेशी सांसद की हत्या के ये हैं 4 किरदार
* बांग्लादेश के सांसद की हत्या की साजिश महीनों पहले ढाका में रची गई थी : CID अधिकारियों का दावा



from NDTV India - India https://ift.tt/3TMwesB

No comments