Breaking News

PM मोदी ने अयोध्या में जिस मीरा मांझी के घर पी थी चाय उसे भिजवाए तोहफे, खत भी लिखा

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने शनिवार को अयोध्या दौरे के दौरान उज्‍ज्‍वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी मीरा मांझी के घर जाकर चाय पी थी. पीएम मोदी ने अब मीरा मांझी को खत लिखा है और साथ में कुछ उपहार भी भिजवाएं हैं. इनमें चाय-सेट, रंगों के साथ ड्राइंग बुक और बहुत सारे तोहफे शामिल हैं. बता दें, शनिवार को अयोध्या के कंधरपुर में पीएम मोदी ने रोड शो किया था. इसी दौरान पीएम ने मीरा के घर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की और उनके यहां पर चाय भी पी. पीएम मोदी ने मीरा मांझी की तारीफ करते हुए कहा था, "चाय तो बहुत मीठी है...अच्छी चाय बनाई है."

पीएम मोदी ने मीरा को पत्र लिखते हुए कहा, "आपको और आपके परिवार को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रभु श्री राम की पावन नगरी में आपके परिवार के साथ चाय पीकर और बातचीत कर बेहद प्रसन्नता हुई. अयोध्या से आने के बाद मैंने कई सारे TV चैनलों पर आपका इंटरव्यू देखा. आपने और आपके परिवार ने जिस आत्मविश्वास और सरल लहजे से अपने अनुभवों को साझा किया... देखकर मुझे अच्छा लगा."

PM मोदी ने उज्‍ज्‍वला योजना की लाभार्थी मीरा मांझी को लिखा खत

PM मोदी ने उज्‍ज्‍वला योजना की लाभार्थी मीरा मांझी को लिखा खत

साथ ही उन्होंने लिखा है कि आप जैसे करोड़ों परिवारजनों की यह मुस्कान ही मेरी पूंजी और सबसे बड़ा संतोष है, जो मुझे देश के लिए जी जान से काम करने की ऊर्जा देता है. पीएम मोदी ने मांझी के बच्चों समेत पूरे परिवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की है.

Latest and Breaking News on NDTV

मीरा मांझी के घर जाकर चाय पीने का जिक्र पीएम मोदी ने अयोध्या में अपनी रैली में भी किया था. पीएम मोदी का यह कार्यक्रम पहले से तय नहीं था. ऐसे में प्रधानमंत्री के मीरा के घर अचानक पहुंचने पर पूरी बस्ती के लोग हैरान रह गए. उनके पहुंचने पर पूरा क्षेत्र मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा.

ये भी पढ़ें- हिंडनबर्ग मामले में अदाणी ग्रुप को क्लीन चिट पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर



from NDTV India - India https://ift.tt/C7FzEJP

No comments