कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के लिए शुरू किया क्राउड फंडिंग अभियान
कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के वास्ते धन जुटाने के लिये शनिवार को क्राउडफंडिंग (Crowdfunding) अभियान शुरू किया, जिसे उसने ‘डोनेट फॉर न्याय' नाम दिया है. इस अभियान के तहत चंदा देने वालों को राहुल गांधी द्वारा हस्ताक्षरित टी-शर्ट और यात्रा से सबंधित कुछ अन्य सामग्री मिलेगी.
‘डोनेट फॉर न्याय अभियान' का क्या है मकसद?
अजय माकन ने संवाददाताओं को बताया कि शनिवार को ‘डोनेट फॉर न्याय अभियान' शुरू होने के बाद कुछ घंटे भीतर ही दो करोड़ रुपये की राशि एकत्र हो गई. माकन के अनुसार, इससे पहले कांग्रेस द्वारा चलाए गए ‘डोनेट फॉर देश' अभियान के तहत एक महीने में 17 करोड़ रुपये से अधिक की राशि एकत्र हुई थी. उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान का मकसद सिर्फ चंदा एकत्र करना नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं और समर्थकों को लोकसभा चुनाव से पहले गोलबंद करना भी है.
कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' गत 14 जनवरी को मणिपुर से आरंभ हुई थी. यह यात्रा 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होते हुए 20 या 21 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी.
ये भी पढ़ें- :
- नीतीश कुमार बिहार में सियासी उठा-पटक के बीच अश्विनी चौबे के संग आए नजर
- "नीतीश कुमार के दिमाग में क्या चल रहा है नहीं पता... ", बिहार में चल रहे राजनीतिक घमासान पर खरगे
from NDTV India - India https://ift.tt/BsLS3Ad
No comments