Breaking News

दिल्ली : उधार नहीं लौटाने पर ACP के वकील बेटे को नहर में दिया धक्का, पुलिस को शव की तलाश

दिल्ली पुलिस में तैनात एसीपी (ACP) के बेटे की रहस्यमयी गुमशुदगी का मामला सुलझ गया है. दोस्त ने ही उसकी हत्या कर दी है. मृतक का नाम लक्ष्य चौहान था, जिसे पानीपत के मुनक नहर में धक्का दे दिया गया. पुलिस अभी शव बरामद करने की कोशिश कर रही है. एक आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार किया गया है. वहीं अभिषेक के साथी विकास भारद्वाज की तलाश की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक विकास भारद्वाज तीस हजारी कोर्ट में एक वकील के पास क्लर्क का काम करता है. मृतक लक्ष्य चौहान जो कि खुद पेशे से वकील था, उसने विकास भारद्वाज से पैसे लिए थे और वापस नहीं दे रहा था.

विकास ने जब लक्ष्य से पैसे मांगे तो उसने विकास भारद्वाज से बदतमीजी की. इसी के चलते विकास ने अपने दोस्त अभिषेक के साथ मिलकर लक्ष्य की हत्या की साजिश रची.

22 जनवरी को लक्ष्य को अपने एक रिश्तेदार की शादी में भिवानी जाना था. विकास भी लक्ष्य के साथ अपने दोस्त अभिषेक को साथ लेकर लक्ष्य की गाड़ी में ही भिवानी गया. देर रात को वापस लौटते वक्त दोनों ने मुनक नहर के पास लक्ष्य चौहान को बहाने से गाड़ी से उतारा और धक्का दे दिया.



from NDTV India - India https://ift.tt/YNSP2x3

No comments