Breaking News

चीन ने हमास को हथियारों की आपूर्ति के आरोप का किया खंडन

बीजिंग: इजराइल के साथ लड़ाई में उलझे फलस्तीनी आतंकवादी संगठन हमास को हथियार उपलब्ध कराने के आरोप का खंडन करते हुए चीन की सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने युद्धक्षेत्र के लिए किसी हथियार की आपूर्ति नहीं की है और उसने रक्षा निर्यातों में हमेशा ‘जिम्मेदारी वाला रवैया' अपनाया है. इस माह के प्रारंभ में इजराइल रक्षा बल (आईडीएफ-सेना) का हवाला देते हुए ‘टेलीग्राफ' अखबार ने खबर दी कि उसने चीन निर्मित हथियारों का ‘विशाल' जखीरा पता लगाया है जिसका इस्तेमाल हमास कर रहा है.

हांगकांग के ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' की खबर में कहा गया है कि आईडीएफ की जांच के अनुसार हमास के पास एम 16 एसॉल्ट राइफल की कारतूस , स्वचालित ग्रेनेड लांचर और संवाद उपकरण जैसे चीन में निर्मित उन्नत हथियार एवं उपकरण हैं .

आईडीएफ जांच के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सीनियर कर्नल वु कियान ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन ने युद्धक्षेत्र के लिए किसी हथियार या उपकरण की आपूर्ति कभी नहीं की.

वु ने कहा कि चीन ने सैन्य निर्यात में सदैव ‘ सजग एवं जिम्मेदारी भरा रवैया' अपनाया है और उसने अपनी हथियार निर्यात नीति के तीन सिद्धांतों का कड़ाई से पालन किया है. फलस्तीन-इजराइल संघर्ष के शुरू होने के बाद से चीन ने फलस्तीन को खाद्यान्न एवं चिकित्सा सहायता समेत आपात सहायता उपलब्ध करायी है.

ये भी पढे़ं:-  
"ज्ञानवापी में मंदिरों के मिले साक्ष्य" : ASI रिपोर्ट के हवाले से हिंदू पक्ष के वकील का दावा



from NDTV India - India https://ift.tt/trZMfOx

No comments