Breaking News

PTI कार्यालय पहुंचे PM मोदी, एक घंटे समय बिताने के बाद कविता के जरिए लिखी अपनी भावना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को देश की प्रतिष्ठित एवं अग्रणी समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट इंडिया (पीटीआई) के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने एक कविता के माध्यम से ‘आचार, विचार और समाचार' की बात की. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘4 संसद मार्ग' स्थित पीटीआई कार्यालय में एक घंटे से अधिक का समय बिताया और आगंतुक पुस्तिका में कविता के जरिये अपनी भावना व्यक्त की.

प्रधानमंत्री ने लिखा: आचार, विचार और अब समाचार

अस्तित्व का, आत्मतत्व का

ऐसा संघर्ष है

जिसमें जीना भी है

और जीतना भी है

उत्तम अस्त्र, शस्त्र है

आचार और विचार

प्रधानमंत्री ने पीटीआई कार्यालय के दौरे पर समाचार एजेंसी के कर्मियों के साथ संवाद कर कामकाज के संदर्भ में उनके अनुभव के बारे में जाना.

पीटीआई कार्यालय में एक घंटे से अधिक समय तक रुकने के दौरान उन्होंने पीटीआई के अलग-अलग विभागों में काम करने वाले पत्रकारों, छायाकारों, वरिष्ठ संपादकों और अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ बातचीत की.
 



from NDTV India - India https://ift.tt/WAB2iVM

No comments