ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक इस सप्ताह भारत की यात्रा पर आएंगे
ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक क्षेत्रीय स्थिरता और समृद्धि के लिए भविष्य में सहयोग के रास्ते तलाशने के लिए राजकीय यात्रा पर 16 दिसंबर को भारत आएंगे। यह भारत की उनकी पहली यात्रा होगी. यह इज़राइल-हमास संघर्ष भड़कने के बाद खाड़ी क्षेत्र के किसी शीर्ष नेता की पहली यात्रा होगी. विदेश मंत्रालय ने उनकी यात्रा की घोषणा करते हुए रविवार को कहा, 'महामहिम सुल्तान हैथम बिन तारिक की भारत की यह पहली राजकीय यात्रा भारत और ओमान सल्तनत के बीच राजनयिक संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है.'
मंत्रालय के अनुसार, ओमान के शीर्ष नेता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के न्योते पर भारत की यात्रा कर रहे हैं. उनके साथ वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा.
इसने कहा, 'यह यात्रा क्षेत्रीय स्थिरता, प्रगति और समृद्धि के लिए भारत और ओमान के बीच भविष्य में सहयोग की राह तलाशने का अवसर होगी.'
विदेश मंत्रालय ने कहा कि सुल्तान हैथम बिन तारिक का 16 दिसंबर को राष्ट्रपति भवन में मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी औपचारिक स्वागत करेंगे.
इसने एक बयान में कहा, 'वह प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे जो उनके सम्मान में दोपहर भोज का आयोजन भी करेंगे.'
बयान में कहा गया, 'भारत और ओमान का मित्रता एवं सहयोग का एक लंबा इतिहास है, जो आपसी विश्वास और सम्मान की नींव पर बना है, और सदियों से लोगों के बीच मजबूत संबंध हैं.'
भारत और ओमान सल्तनत रणनीतिक साझेदार हैं तथा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों में पिछले कुछ वर्षों में वृद्धि हुई है.
ये भी पढ़ें-ढ़ें- मध्य प्रदेश: विधायक दल का नेता चुनने के लिए BJP विधायकों की बैठक सोमवार को
from NDTV India - India https://ift.tt/2PFiE4u
No comments