Breaking News

पीएम मोदी ने लिखे थे गरबा के बोल, सिंधिया स्‍कूल के 125वें स्‍थापना दिवस पर मीत ब्रदर्स ने गाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शनिवार को ग्‍वालियर के सिंधिया स्‍कूल के 125वें स्‍थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सरकार की 10 साल की उपलब्धियों का भी जिक्र किया. कार्यक्रम के दौरान एक वक्‍त ऐसा भी आया जब पीएम मोदी सामने बैठे थे और मीत ब्रदर्स ने उनके लिखे गरबा को अपनी आवाज दी. इस दौरान उपस्थित लोग झूम उठे. बाद में पीएम मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट के जरिये भी इस बारे में जानकारी दी और यह वीडियो भी शेयर किया है. सिंधिया स्‍कूल की 125वीं वर्षगांठ के अवसर पर पीएम मोदी ने एक डाक टिकट भी जारी किया है. 

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर इस वीडियो को पोस्‍ट किया है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा, "मीत ब्रदर्स ने मेरे द्वारा लिखा गरबा गाया. संयोग से वे सिंधिया स्‍कूल के पूर्व छात्र हैं." 

हाल ही में पीएम मोदी ने नवरात्रि के मौके पर लिखा ‘गरबा' साझा किया था. साथ ही उन्‍होंने बताया था कि इसे संगीत और आवाज मीत ब्रदर्स और दिव्‍या कुमार ने दी है. 

अनुच्‍छेद 370 और तीन तलाक पर भी बोले PM मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंधिया स्‍कूल में अपने संबोधन के दौरान कहा कि दस साल के कार्यकाल में एक दीर्घकालिक दृष्टिकोण के तहत हमारी सरकार ने 60 साल से लंबित अनुच्छेद 370 को खत्म किया, पूर्व सैनिकों के लिए 40 साल से लंबित वन रैंक, वन पेंशन (ओआरओपी) और जीएसटी को लागू किया, तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाया और वर्षों से लंबित महिला आरक्षण पर कानून बनाया.

PM मोदी ने किया माधवराव सिंधिया का किया जिक्र 

साथ ही उन्होंने स्वर्गीय माधवराव सिंधिया का उल्लेख करते हुए कहा कि जब वह रेल मंत्री थे तब देश में शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की गई थी, लेकिन उसके बाद दशकों तक देश में कोई नई ट्रेन शुरु नहीं की गई, पर अब, यह उनकी सरकार है जिसने आधुनिक वंदे भारत और नमो भारत जैसी आधुनिक ट्रेनें शुरु की हैं. 

ये भी पढ़ें :

* कांग्रेस और राजद को ‘भयभीत और भ्रमित' करना चाहते हैं नीतीश : सुशील मोदी
* PM मोदी ने नवरात्रि पर देश को दी पहली रैपिड रेल की सौगात, जानिए 'नमो भारत' की खासियत
* देश ने देखा है कि केंद्र में भाजपा के सत्ता में आने के बाद MP में नयी क्षमता विकसित हुई : PM मोदी



from NDTV India - India https://ift.tt/AcUED2R

No comments