Breaking News

झारखंड: महिला ने अपमान का बदला लेने के लिए पांच साल के सौतेले पोते को कुएं में फेंका

झारखंड के हजारीबाग जिले में पांच वर्षीय एक बच्चे की सौतेली दादी ने उसे कुएं में कथित तौर पर फेंक दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला (55) ने बच्चे के माता-पिता द्वारा किए गए अपमान का बदला लेने के लिए उसकी जान ली.

कटकामसांदी पुलिस थाना क्षेत्र के तहत उलंग गांव निवासी महिला को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया. थाना प्रभारी प्रकाश मिश्रा ने बताया कि बच्चे की पहचान फैजल अंसारी रोज के रूप में की गई है.

उन्होंने बताया कि बच्चे का शव बृहस्पतिवार शाम कुएं से बरामद किया गया. उसकी गर्दन से दो ईंट बंधी हुई थी. जांच के दौरान पुलिस को परिवार के किसी सदस्य की घटना में संलिप्तता होने का संदेह हुआ.

मृतक के पिता ने भी अपनी सौतेली मां सरबरी खातून का व्यवहार संदिग्ध पाया और पुलिस को दी शिकायत में उसे नामजद किया. मिश्रा ने बताया कि पूछताछ के दौरान, महिला ने दावा किया कि उसने इस वारदात को इसलिए अंजाम दिया कि मृतक के माता-पिता अक्सर उसका अपमान करते थे और उन्हें सबक सिखाना चाहती थी.
 



from NDTV India - India https://ift.tt/aAhGz5R

No comments