Breaking News

ईडी निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल समाप्त, राहुल नवीन प्रभारी निदेशक नियुक्त

नई दिल्ली: केन्द्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी (Enforcement Directorate)  के मौजूदा निदेशक संजय कुमार  मिश्रा का कार्यकाल आज खत्म हो गया है. सूत्रों के मुताबिक ईडी में ही कार्यरत वरिष्ठ अधिकारी IRS राहुल नवीन को ही ईडी के कार्यकारी निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है. राहुल नवीन फिलहाल ED में स्पेशल निदेशक पद पर कार्यरत हैं.

एक सरकारी आदेश के अनुसार 1993 बैच के आईआरएस अधिकारी नियमित निदेशक की नियुक्ति या अगला आदेश जारी होने तक इस जिम्मेदारी को संभालेंगे. उच्चतम न्यायालय ने जुलाई में मिश्रा के कार्यकाल को 15 सितंबर तक बढ़ाने के साथ ही यह भी कहा था कि अब उनका कार्यकाल और नहीं बढ़ाया जाएगा. शीर्ष न्यायालय ने केंद्र सरकार द्वारा मिश्रा के कार्यकाल को एक-एक साल के लिए बढ़ाये जाने की दो अधिसूचनाओं को गैर कानूनी करार दिया था.

बता दें कि संजय कुमार मिश्रा ने अपनी सर्विस के दौरान सबसे ज्यादा वीआईपी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों और केस की जांच की है. आइए जानते हैं कौन हैं संजय कुमार मिश्रा और अब तक कैसा रहा है उनका काम...

1984-बैच के IRS अधिकारी संजय कुमार मिश्रा
संजय कुमार मिश्रा 1984 में इंडियन रेवेन्यू सर्विस यानी IRS में सिलेक्ट हुए थे. वे करीब 34 साल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में सर्विस दे चुके हैं. इसके अलावा वे विदेशों में धन छुपाने वाले भारतीयों के मामलों को देखने वाले केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड यानी CBDT के विदेशी कर विभाग में भी काम कर चुके हैं. 63 वर्षीय एसके मिश्रा को पहली बार 2018 में दो साल की निर्धारित अवधि के लिए प्रवर्तन निदेशालय का डायरेक्टर नियुक्त किया गया था.

ये भी पढ़ें:-

ED के डायरेक्टर का कार्यकाल बढ़ाने के खिलाफ कांग्रेस नेता जया ठाकुर सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं

"क्या एक आदमी के जाने के बाद ED निष्प्रभावी हो जाएगा?" SK मिश्रा के सेवा विस्तार पर SC का केंद्र से सवाल

ED चीफ कौन है ये अहम नहीं, परिवारवादियों के भ्रष्टाचार पर जारी रहेगी कार्रवाई: गृहमंत्री अमित शाह



from NDTV India - India https://ift.tt/cJZ0rQ5

No comments