Breaking News

राहुल गांधी को ओवैसी ने दिया हैदराबाद से चुनाव लड़ने का चैलेंज, अनुराग ठाकुर ने कही ये बात

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को 2024 के लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2024) में हैदराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. ठाकुर ने कहा, "कांग्रेस नेता को चुनौती स्वीकार करनी चाहिए यह दो लोगों के बीच का मामला है. एक चुनौती दे रहा है और दूसरे को इसे स्वीकार करना चाहिए."

ओवैसी ने रविवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को हैदराबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी. ओवैसी ने कहा था, "कांग्रेस के लीडर को इस बार हैदराबाद से चुनाव लड़ना चाहिए, वायानाड से नहीं. मैं आपको चुनौती देता हूं हैदराबाद आइए. वायानाड क्यों?"

AIMIM चीफ ओवैसी हैदराबाद से लगातार चार बार से सांसद हैं. उन्होंने कांग्रेस शासन के दौरान बाबरी मस्जिद के विध्वंस का भी हवाला दिया. ओवैसी ने कहा कि हैदराबाद में सचिवालय में ध्वस्त हुई एक मस्जिद का पुनर्निर्माण किया गया था, लेकिन बाबरी मस्जिद का नहीं हुआ.

तेलंगाना में कांग्रेस और AIMIM आमने-सामने हैं, क्योंकि दोनों पार्टियां आगामी राज्य विधानसभा चुनाव जीतने की कोशिश कर रही हैं. राज्य में इस साल के अंत में चुनावा होने की उम्मीद है.

इस महीने की शुरुआत में राहुल गांधी ने कहा था कि बीजेपी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और AIMIM राज्य में एकजुट होकर काम कर रहे हैं.

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान की काफी निंदा की और इसे मुस्लिमों के साथ अन्याय बताया है, लेकिन उन्होंने केंद्र पर कह कर ये वार किया कि वो दिन दूर नहीं जब संसद में किसी मुस्लिम की मॉब लिंचिंग होगी.



from NDTV India - India https://ift.tt/ilT21Be

No comments