Breaking News

कार की टक्कर से हवा में 10 फीट उछले बाइक सवार पति-पत्नी, दोनों की मौत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur) जिले में एक दिल-दहला देने वाली सड़क दुर्घटना (Road Accident) हुई. यहां एक बाइक पर सवार दंपत्ति को तेज रफ्तार कार ने ऐसी टक्कर मारी कि पति-पत्नी दोनों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना से जुड़ा वीडियो सामने आया है. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक चला रहा व्यक्ति हवा में करीब 10 फीट तक ऊपर उछल जाता है और फिर नीचे जमीन पर आकर गिरता है. जबकि बाइक पर पीछे बैठी महिला एक रिक्शे पर जाकर गिरती है. 

बताया जा रहा है कि गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव मोड़ी में रहने वाले यह दंपत्ति बाइक पर सवार होकर हापुड़ अपने किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे. जैसे ही दोनों हापुड़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर पहुंचे, तभी सामिया गार्डन के नजदीक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. दंपत्ति को कार द्वारा टक्कर मारने की यह घटना बुलंदशहर रोड पर स्थित टीएफसी रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. 

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. 

हापुड़ कोतवाली प्रभारी का कहना है कि घटना के बाद मृतकों के परिवार की ओर से पुलिस को किसी तरह की कोई शिकायत नहीं दी गई. जिसके चलते कार सवार भी अपनी कार लेकर मौके से फरार हो गया.



from NDTV India - India https://ift.tt/IvQU79o

No comments