Breaking News

JDS ने पार्टी को मजबूत और संगठित करने के लिए 21 सदस्यीय नई कोर कमेटी का किया गठन

जनता दल (सेक्युलर) ने पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक जी टी देवेगौड़ा की अध्यक्षता में 21 सदस्यीय नयी कोर कमेटी का गठन किया, जिसका उद्देश्य आगामी चुनावों का प्रभावी तरीके से सामना करना और पार्टी को मजबूत करना है. पूर्व विधायक वाईएसवी दत्ता को कोर कमेटी का संयोजक बनाया गया है. खास बात यह है कि पार्टी के संरक्षक और पूर्व प्रधान मंत्री एचडी देवेगौड़ा के परिवार का कोई भी सदस्य कोर कमेटी का हिस्सा नहीं है. जद(एस))के प्रदेश अध्यक्ष सी एम इब्राहिम ने शुक्रवार को यहां विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी समेत दल के अन्य नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि दल के संरक्षक एच डी देवेगौड़ा के निर्देश पर कोर कमेटी का गठन किया गया है. 

उन्होंने कहा कि दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एच डी देवेगौड़ा के नेतृत्व में सात अगस्त को हुई पार्टी नेताओं की बैठक में नये अध्यक्ष और कोर कमेटी के सदस्यों के चयन को अंतिम रूप दिया गया. 

इब्राहिम ने कहा कि 21 सदस्यीय कोर कमेटी में पूर्व मंत्री सा रा महेश, बंदेप्पा खशेमपुर, एच के कुमारस्वामी, वेंकटराव नादगौड़ा, सीएस पुट्टाराजू, अलकोडे हनुमंथप्पा, कई विधायक, एमएलसी और पार्टी के नेता शामिल हैं. उन्होंने कहा कि कोर कमेटी को पूरा अधिकार दिया गया है. 

उन्होंने कहा कि बैठक में दल को संगठित और मजबूत करने, आगामी लोकसभा चुनावों के साथ-साथ तालुका, पंचायत, जिला पंचायत तथा बृहत बेंगलुरु महानगर पालिके (बीबीएमपी) चुनावों की तैयारी और उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा हुई. 

इब्राहिम ने बताया कि दल के नेता जी टी देवेगौड़ा के नेतृत्व में 20 से 30 सितंबर तक राज्य का दौरा करेंगे. 

उन्होंने कहा कि सितंबर में कमेटी से रिपोर्ट मिलने के बाद पार्टी के पदाधिकारियों में बदलाव किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें:

* JDS ने बतौर विपक्षी दल भाजपा के साथ मिलकर काम करने का फैसला किया : कुमारस्वामी
* 2024 की जंग के लिए BJP अब नए साथियों की नहीं करेगी तलाश, इन राज्यों में अकेले लड़ेगी चुनाव
* कर्नाटक: कुमारस्वामी ने कांग्रेस सरकार को बताया ‘लुटेरी', बीजेपी के प्रति दिखाई गर्मजोशी



from NDTV India - India https://ift.tt/Ft3ZKIy

No comments