Breaking News

चुनौतीपूर्ण समय में आशा की किरण बनकर चमक रही है भारतीय अर्थव्यवस्था : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि चुनौतीपूर्ण समय में भारतीय अर्थव्यस्था आशा की किरण बनकर चमक रही है. सोशल नेटवर्किंग मंच ‘एक्स' पर समाचार पोर्टल मनीकंट्रोल के ‘बुलिश ऑन इंडिया' अभियान संबंधी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मोदी ने कहा, “मजबूत वृद्धि और अनुकूल भावना के साथ भविष्य आशाजनक दिखता है. आइए, इस गति को बनाए रखें और 140 करोड़ भारतीयों के लिए समृद्धि सुनिश्चित करें.”

बाजार और वित्तीय क्षेत्र की खबरों में विशेषज्ञता रखने वाले पोर्टल ने एक्स पर पोस्ट किया था कि देश की अर्थव्यवस्था ने न केवल चुनौतियों का सामना किया है, बल्कि आशावाद के लिए मंच तैयार करते हुए फली-फूली है.

इसमें कहा गया कि पोर्टल का ‘बुलिश ऑन इंडिया' अभियान विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भारत के आर्थिक लचीलेपन और वृद्धि की क्षमता को दिखाता है.

पोर्टल ने एक बयान में कहा कि उसका लक्ष्य वैश्विक आर्थिक मंदी के समय में राष्ट्र द्वारा प्रदान की जाने वाली अद्वितीय क्षमता के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देते हुए देश की आर्थिक वृद्धि के प्रमुख कारकों का विश्लेषण करना है.



from NDTV India - India https://ift.tt/CwxrDBc

No comments