Breaking News

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंत्रिमंडल और प्रदेश कांग्रेस इकाई में दिए बदलाव के संकेत

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सोमवार को संकेत दिए कि आने वाले दिनों में राज्य मंत्रिमंडल में बदलाव हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि नई टीम बनाने के साथ ही कांग्रेस की राज्य इकाई को भी नया स्वरूप दिया जाएगा. शिवकुमार कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (KPCC) के अध्यक्ष भी हैं. उन्होंने केपीसीसी की आम सभा की बैठक में ये बात कही.

शिवकुमार ने कहा, "हमें 2024 (लोकसभा चुनाव) और 2028 (अगले विधानसभा चुनाव) के लिए एक अच्छी नींव तैयार करनी है. हमें आने वाले दिनों में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति में सुधार करना होगा. इसके लिए कुछ मंत्रियों को पदमुक्त करना होगा. प्रखंड से लेकर जिले और समिति स्तर तक सुधार करने होंगे और एक नई टीम बनानी होगी."

उन्होंने कहा, "ये मेरी निजी राय है. मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर फैसला आलाकमान करता है, हम नहीं. लेकिन पहली बार के मंत्रियों को छोड़कर, हम सभी के लिए अच्छा होगा कि ढाई साल बाद दूसरों के लिए रास्ता बनाएं."

कर्नाटक सरकार के वर्तमान मंत्रिमंडल में पहली बार आठ मंत्री शामिल हुए हैं.
 



from NDTV India - India https://ift.tt/ZJvwsSe

No comments