16 अगस्त से लोगों के लिए फिर से खुलेगा अमृत उद्यान : राष्ट्रपति भवन
अमृत उद्यान 16 अगस्त से एक महीने के लिए जनता की खातिर फिर से खोला जाएगा. राष्ट्रपति भवन ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी. पहली बार राष्ट्रपति भवन का यह उद्यान एक साल में दूसरी बार खुलेगा. बयान में कहा गया है, ‘‘राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट से ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है. आगंतुक गेट नंबर-35 के नजदीक स्थित ‘कियोस्क' से भी पास प्राप्त कर सकते हैं. उद्यान में प्रवेश निःशुल्क रहेगा.'' राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को अमृत उद्यान का दौरा किया.
बयान में कहा, ‘‘उद्यान उत्सव-द्वितीय के तहत उद्यान 16 अगस्त 2023 से 17 सितंबर 2023 तक (सोमवार को छोड़कर) जनता के लिए खुला रहेगा. पांच सितंबर शिक्षक दिवस को उद्यान विशेष रूप से शिक्षकों के लिए खुला रहेगा.'' यह भी कहा गया कि पर्यटक सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक (अंतिम प्रवेश शाम चार बजे) उद्यान में घूम सकते हैं. उद्यान उत्सव-प्रथम के तहत 29 जनवरी से 31 मार्च तक अमृत उद्यान खोला गया था. उस समय 10 लाख से ज्यादा पर्यटक यहां आए थे.
from NDTV India - India https://ift.tt/EFMbnC2
No comments