WATCH : दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर बारिश के बाद लगा लंबा ट्रैफिक जाम, सैकड़ों वाहन फंसे
दिल्ली-नोएडा बॉर्डर (Delhi-Noida Border ) के पास सैंकड़ों की संख्या में वाहन भीषण जाम में फंस गए. हल्की बारिश के बाद दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर शुक्रवार को करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया. सामने आए इस ट्रैफिक जाम के वीडियो में कतार में लगे वाहनों की लाइट नजर आ रही है. साथ ही वाहनों के हॉर्न भी सुनाई दे रहे हैं. इसके साथ ही गुरुग्राम सहित कई अन्य इलाकों में भी बारिश के कारण आम लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है.
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आज शाम को बूंदाबांदी होती रही. हालांकि यह बारिश अपने साथ परेशानी भी लेकर आई. बारिश के चलते दिल्ली से नोएडा जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. भारी जाम के चलते लोग सड़कों पर फंसे हुए है.
नोएडा से दिल्ली के कालिंदी कुंज बॉर्डर पर वाहन बहुत ही धीमी गति से गुजरते नजर आए. सड़क पर जहां तक देखा वाहन ही वाहन दिख रहे थे. यहां से जाने वाले लोगों को करीब आधे घंटे में यमुना पर स्थित पुल को पार करना पड़ा, जबकि इसमें आमतौर पर महज पांच मिनट ही लगते हैं.
वहीं ट्रैफिक पुलिस ने जाम के लिए पीक आवर को जिम्मेदार ठहराया है.
यह पहली बार नहीं है, जब इस तरह की स्थिति पैदा हुई है. बारिश के मौसम में कई बार इस तरह की स्थिति पहले भी पैदा होती रही है.
ये भी पढ़ें:
* दिल्ली अध्यादेश : विपक्ष की मनमोहन सिंह को व्हील चेयर पर, बशिष्ठ नारायण सिंह को एम्बुलेंस से संसद में लाने की तैयारी
* दिल्ली-मुंबई में तेज हवाओं के साथ बारिश, जानें वीकेंड पर कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम
* दिल्ली में बेखौफ अपराधी, मालवीय नगर में डीयू की पूर्व छात्रा की सरेआम रॉड से पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
from NDTV India - India https://ift.tt/eCN2qwf
No comments