Breaking News

पेरिस के लिए रवाना हुआ एअर इंडिया का विमान दिल्ली वापस लौटा, टायर फटने का संदेह

पेरिस के लिए रवाना हुआ एअर इंडिया का एक विमान शुक्रवार दोपहर कुछ ही देर बाद वापस दिल्ली लौट आया. विमान के रवाना होने के बाद रनवे पर टायर का संदिग्ध मलबा देखे जाने के बाद यह वापस लौटा. विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा कि विमान अपराह्न दो बजकर 18 मिनट पर सुरक्षित रूप से दिल्ली हवाई अड्डे पर उतर गया. बयान में कहा गया, “28 जुलाई 2023 को उड़ान संख्या एआई143 के दिल्ली से पेरिस रवाना होने के बाद दिल्ली हवाई यातायात नियंत्रण कक्ष ने चालक दल को बताया कि रनवे पर टायर का संदिग्ध मलबा दिखा है, जिसके कुछ देर बाद विमान लौट आया.”

मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि विमान का टायर शायद फट गया था और विमान में करीब 208 यात्री सवार थे.

विमान कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली हवाईअड्डे से पेरिस के लिए एक अन्य विमान रात करीब आठ बजकर 47 मिनट पर रवाना हुआ.

‘फ्लाइट रडार' ऐप के अनुसार, बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतरने से पहले, दिल्ली से लगभग 100 किलोमीटर दूर हरियाणा में चरखी दादरी के ऊपर लगभग 40 मिनट तक चक्कर लगाता रहा.

कंपनी के अनुसार, विमान की आवश्यक जांच की जा रही है और एआई143 के यात्रियों के लिए वैकल्पिक प्रबंध किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

* दिल्ली अध्यादेश : विपक्ष की मनमोहन सिंह को व्हील चेयर पर, बशिष्ठ नारायण सिंह को एम्बुलेंस से संसद में लाने की तैयारी
* दिल्ली-मुंबई में तेज हवाओं के साथ बारिश, जानें वीकेंड पर कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम
* दिल्ली में बेखौफ अपराधी, मालवीय नगर में डीयू की पूर्व छात्रा की सरेआम रॉड से पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार



from NDTV India - India https://ift.tt/MIhXWYe

No comments