VIDEO: मिजोरम में बारिश का कहर, सड़कों में आई दरार, पलभर में भरभराकर गिरी बिल्डिंग
मिजोरम की राजधानी आइजोल में गुरुवार को बड़ा हादसा टल गया. पहाड़ी पर एक इमारत का एक हिस्सा कुछ ही सेकंड में ढहकर घाटी में गिर गया. घटना आइजोल के ज़ोहनुई इलाके में हुई. इमारत में 5 परिवार रहते थे. इमारत जब हिलने लगी, तभी सभी लोग उससे बाहर निकल आए थे. इससे कोई जान की हानि नहीं हुई है.
इमारत गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक इमारत को खड़े देखा जा सकता है. अगले ही कुछ पलों में इमारत का एक हिस्सा भरभराकर गिर जाता है. वीडियो में एक महिला को मदद के लिए चिल्लाते हुए सुना जा सकता है.
अधिकारियों ने कहा कि इमारत के करीब रहने वाले अतिरिक्त 18 परिवारों को भी ऐहतिहातन वहां से हटा दिया गया है. स्थानीय निवासियों ने कहा कि जिस सड़क के किनारे इमारत खड़ी थी, उसमें 12 जून को दरार आ गई थी.
अधिकारियों ने कहा कि आइजोल में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिसकी वजह से सड़कों और इमारतों पर दरारें देखी गई हैं. इसलिए इमारत ढह गई होगी.
from NDTV India - India https://ift.tt/iSGzoTe
No comments