Breaking News

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश अनुमान, 9 जिलों के लिए जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश एक बार फिर डरा रही है. मौसम विभाग के अनुसार इन राज्यों में अगले कुछ दिनों में भारी से भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश के 9 ऐसे जिले हैं जहां अगले कुछ दिनों में भारी बारिश हो सकती है. इसे लेकर एक ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है. 

मौसम विभाग के प्रमुख सुरेंद्र पॉल ने बताया कि हमने आने वाले दिनों को लेकर शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा,चंबा, हमीरपुर, और ऊना जिलों को लेकर चेतावनी जारी की है. उन्होंने आगे कहा कि अगर हम बीते 100 साल के रिकॉर्ड को देखें तो इस साल सबसे ज्यादा बारिश हुई और हो रही है. यही वजह है कि बारिश ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. 

उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश हुई है. क्षेत्र में भूस्खलन और कोहरे की आशंका है. मानसून सितंबर तक जारी रहेगा. मानसून में अब तक 530 मिमी बारिश हो चुकी है जो बहुत ज़्यादा है. मानसून के दौरान हमारे यहां 734 मिमी बारिश हुई है. हमें कुल बारिश का 70 फीसदी प्रिस्क्रिप्शन मिल चुका है. हमारे पास मानसून सीजन के दो महीने और हैं. ऐसे में हमने एक एडवाइजरी जारी की है और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. 

मौसम विभाग की चेतावनी को लेकर राज्य सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि अलर्ट जारी है और सभी लोग फील्ड में तैयार हैं.

 उन्होंने कहा कि भारी बारिश ने सड़कों, पेयजल और सिंचाई जल आपूर्ति योजनाओं को खराब कर दिया है और 6000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. 188 लोगों की जान चली गई है, 194 लोग घायल हो गए हैं और कुल 652 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. इतना ही नहीं लगभग 6500 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त भी हुए हैं.  राज्य में बादल फटने और बाढ़ का खतरा लगातार बना हुआ है. हम इन अलर्ट को लेकर तैयार हैं. 



from NDTV India - India https://ift.tt/J7yiL30

No comments