Breaking News

महरषटर क रजयपल न नए वधयक क लए तन महन क परशकषण क वकलत क

महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने सदन की कार्यवाही में भाग लेने से पहले नवनिर्वाचित विधायकों के लिए संसदीय आचरण को लेकर तीन महीने का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की शनिवार को पुरजोर वकालत की.

यहां तीन दिवसीय राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन के समापन समारोह में बैस ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से विधायकों को कानून बनाने की प्रक्रिया को समझने में मदद मिलेगी और वे अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन करने में सक्षम होंगे. समापन समारोह में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर सहित अन्य ने भाग लिया.

एनएलसी का दूसरा संस्करण अगले साल नवंबर में गोवा में आयोजित किया जाएगा. कर्नाटक ने 2026 में सम्मेलन के तीसरे संस्करण की मेजबानी करने की पेशकश की है.



from NDTV India - India https://ift.tt/47PvLyV

No comments