असम : भसखलन स एक वयकत क मत बढ क चलत 37000 लग परभवत
असम में बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई. राज्य में बाढ़ से स्थिति शनिवार को बिगड़ गई है. बारिश के कारण 10 जिलों के कई इलाकों में पानी भर गया जिससे 37,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है.
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के मुताबिक कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले के धीरेनपाड़ा इलाके में भूस्खलन में मुख्तार अली नामक व्यक्ति की मौत हो गई.
स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि एक आवासीय परिसर की चारदीवारी अली के आवास पर गिर गई, जिसके मलबे में दबकर उसकी मौत हो गई. घटना के समय वह सो रहा था.
रिपोर्ट में कहा गया है कि अब तक 37,535 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. विश्वनाथ, दरांग, धेमाजी, डिब्रूगढ़, होजाई, लखीमपुर, नगांव, सोनितपुर, तिनसुकिया और उदलगुड़ी इस साल बाढ़ की पहली लहर से प्रभावित जिलों में शामिल हैं.
शुक्रवार तक राज्य के सात जिलों में बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या 34,189 थी. लखीमपुर सबसे ज्यादा प्रभावित जिला रहा जहां 25,275 लोग बाढ़ की चपेट में हैं.
from NDTV India - India https://ift.tt/NJSRWi0
No comments