Breaking News

Weather Update: देश के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अर्लट

राष्ट्रीय राजधानी सहित उत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्सों को लेकर मौसम विभाग (Meteorological Department) की तरफ से अर्लट जारी किया गया है. दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से कहा गया है कि अगले 24 घंटों में दिल्ली के कई स्थानों पर तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ हल्की बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. साथ ही राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी मौसम विभाग ने आज और कल आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है. साथ ही राज्‍य के कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है. वहीं 30 और 31 मई के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं मध्यप्रदेश में भी बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हुई है साथ ही 3 अन्य घायल हो गए हैं.

पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण 29 और 30 मई को चरम पर होगा. इसके प्रभाव के चलते 31 मई तक देश के उत्तरी-पश्चिमी इलाके में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है. विभाग ने जम्‍मू क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्‍थान के कुछ हिस्‍सों में सोमवार और मंगलवार को बारिश का अनुमान जताया है. 

दिल्ली और राजस्थान में तेज हवा चलने की संभावना

राजस्‍थान के जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, अजमेर और भरतपुर संभागों के लिए ‘ओरेंज' अलर्ट जारी किया है, जहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बारिश होने का अनुमान है.  अगले 24 घंटों में बीकानेर, जैसलमेर, नागौर जिलों में तेज अंधड़ की चेतावनी दी गई है. यहां पर पर 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. साथ ही गरज के साथ बारिश हो सकती है.

दिल्ली के तापमान में गिरावट

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य से पांच डिग्री कम है.आईएमडी के अनुसार, दिल्लीवासियों की सुबह सुहावनी रही और न्यनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य से तीन डिग्री कम है.मौसम विभाग ने सोमवार को हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना के साथ आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. इसने कहा कि इस दौरान कुछ स्थानों पर शाम और रात की ओर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

ये भी पढ़ें-:

स्काइमेट वेदर के वाइस प्रेसिडेंट महेश पलावत बोले - "वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम में हो रहे बदलाव"



from NDTV India - India https://ift.tt/GO5j9pQ

No comments