Breaking News

कर्नाटक के कोप्पल जिले में कार और लॉरी की टक्कर में 6 की मौत

कर्नाटक के कोप्पल जिले के कुश्तगी तालुक में रविवार शाम एक कार और लॉरी के बीच हुई टक्कर में दो बच्चों और एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई. घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि यह हादसा कालकेरी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सभी मृतक विजयपुरा के रहने वाले थे और वे कार से बेंगलुरु की तरफ जा रहे थे, जबकि लॉरी तमिलनाडु से गुजरात की तरफ रवाना हुई थी.

सूत्रों ने बताया कि आमने-सामने की टक्कर में पूरी कार लॉरी के अगले हिस्से में घुस गई थी. उन्होंने कहा कि कार को क्रेन की मदद से निकाला गया और सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया.

सूत्रों के अनुसार, हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है. मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.

ये भी पढ़ें-:



from NDTV India - India https://ift.tt/uxGCzM0

No comments