"सरकार मेरे सारे मेडल वापस ले लें": NDTV से बात करते हुए भावुक हुए पहलवान बजरंग पूनिया
भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह ((Brij Bhushan Sharan Singh) की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और कुछ पुलिसकर्मियों के बीच बुधवार की रात झड़प हो गई. इस दौरान पहलवानों ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की है. वहीं इस मुद्दे पर एनडीटीवी के साथ बात करते हुए बजरंग पूनिया ने कहा कि यह बहुत ही खराब समय है. जिसके खिलाफ हमलोगों ने केस दर्ज करवाया उसके खिलाफ पुलिस ने कुछ भी नहीं किया है. वहीं खिलाड़ियों के साथ कैसे किया जा रहा है आप देख रहे हैं.
उन्होंने कहा कि अपराधी कौन है? पुलिस बृजभूषण शरण सिंह को बचाना चाह रही है. उन्होंने कहा कि अगर हमारा सम्मान नहीं होगा तो हम अपना मेडल भारत सरकार को वापस कर देंगे. मुझे ऐसा सम्मान नहीं चाहिए. क्या इस देश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है. एनडीटीवी से बात करते हुए बजरंग पुनिया भावुक हो गए.
बजरंग पूनिया बोले-बेड को लेकर हुई कहासुनी
धरना दे रहे बजरंग पूनिया ने कहा कि दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के कारण वे बेड लेकर आए थे. पुलिस ने इस पर आपत्ति जताई और इसे लेकर कहासुनी शुरू हो गई थी. रिपोर्ट के मुताबिक, आम आदमी पार्टी नेता सोमनाथ भारती ने पहलवानों के लिए चारपाई की व्यवस्था की थी. इसके लिए दिल्ली पुलिस ने सोमनाथ भारती को हिरासत में ले लिया है.
पुलिस का आधिकारिक बयान
वहीं, दिल्ली पुलिस ने पहलवानों के साथ मारपीट से इनकार किया है. पुलिस ने आधिकारिक बयान में कहा, "जंतर-मंतर पर धरने के दौरान आप नेता सोमनाथ भारती बिना परमिशन चारपाई लेकर धरना स्थल पर आ गये. बीच-बचाव करने पर समर्थक ट्रक से बेड निकालने की कोशिश में आक्रामक हो गए. इसके बाद, एक मामूली विवाद हुआ. सोमनाथ भारती समेत 2 अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है.
ये भी पढ़ें-
- जंतर-मंतर पर बिस्तर को लेकर हुई झड़प, पहलवानों का आरोप- "नशे में पुलिस ने की मारपीट"
- "नशे में धुत पुलिसकर्मी ने भाई का सिर फोड़ दिया": विनेश फोगाट ने रोते हुए बताया जंतर-मंतर पर क्या हुआ?
from NDTV India - India https://ift.tt/1B6yYqx
No comments