Breaking News

CM मनोहरलाल खट्टर ने बुजुर्ग महिला की मांग पर हरियाणा के गांव के लिए बस सेवा का किया ऐलान

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर बुधवार को कुरुक्षेत्र में थाना गांव के दौरे पर पहुंचे और एक बुजुर्ग महिला की मांग पर कहा कि सरकारी बसें गांव के स्टॉप पर रुका करेंगी. एक सरकारी बयान के मुताबिक, जन संवाद कार्यक्रम के तहत थाना गांव के ग्रामीणों से बातचीत के दौरान एक बुजुर्ग महिला ने बसों के वहां नहीं रुकने की शिकायत की और खट्टर ने इस पर कार्रवाई की.

खट्टर ने कहा कि पिहोवा और कुरुक्षेत्र डिपो की कम से कम आठ बसें गांव में रुकेंगी और ग्रामीणों की सुविधा के लिए बस स्टॉप पर बसों के समय का उल्लेख किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक, कुरुक्षेत्र को बसों के लिए 12 घंटे का मार्ग चार्ट तैयार करने और चालकों और परिचालकों को थाना के निर्धारित मार्ग पर बसें रोकने के निर्देश दिए.

जन संवाद कार्यक्रम में पिहोवा विधायक व मुद्रण एवं लेखन सामग्री राज्य मंत्री संदीप सिंह भी शामिल हुए. कुरुक्षेत्र के बरना गांव में लोगों से बातचीत करते हुए खट्टर ने कहा कि सरपंचों को तीन महीने में एक बार ग्राम सभा की बैठक जरूर करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - India https://ift.tt/5Lm1Db3

No comments