हिंसा प्रभावित मणिपुर में विनीत जोशी को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया
मणिपुर सरकार ने रविवार को डॉ. विनीत जोशी को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया. एक आधिकारिक आदेश में यह जानकरी दी गई है. मणिपुर कैडर के 1992 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी जोशी ने डॉ. राजेश कुमार का स्थान लिया. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर आए जोशी शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे.
कार्मिक मंत्रालय के छह मई के आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मणिपुर सरकार के अनुरोध पर जोशी को उनके मूल कैडर में वापस भेजने की मंजूरी दे दी है.
राज्य सरकार के कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग (कार्मिक प्रभाग) के एक आदेश के अनुसार, ‘‘डॉ. विनीत जोशी को तत्काल प्रभाव से मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है.''
गौरतलब है कि मणिपुर में बहुसंख्यक मेइती समुदाय द्वारा उसे अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में ‘ऑल ट्राइबल स्टूडेंट यूनियन मणिपुर' (एटीएसयूएम) की ओर से बुधवार को आयोजित ‘आदिवासी एकजुटता मार्च' के दौरान चुराचांदपुर जिले के तोरबंग क्षेत्र में हिंसा भड़क गई थी.
पिछले कुछ दिनों तक जारी जातीय हिंसा और अराजकता के कारण प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लगभग 23,000 लोगों को अभी तक निकाला गया है और इन्हें सैन्य छावनियों में भेजा गया है.
ये भी पढ़ें-
- Karnataka Election 2023 : बेंगलुरु में PM मोदी का दूसरे दिन मेगा रोड शो, उमड़ी भीड़
- मणिपुर में कुछ घंटों के लिए कर्फ्यू में ढील, आम जनजीवन पटरी पर लौटता दिखाई दिया
- साल 2024 की गणतंत्र दिवस परेड में सिर्फ महिलाएं करेंगी शिरकत
from NDTV India - India https://ift.tt/oaN58AD
No comments