Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी की डिप्लोमेसी से जॉब क्रिएशन में मदद मिली : राजीव चंद्रशेखर

केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने आज कहा कि,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात में पांच दिन की विदेश यात्रा से लौटेंगे. उन्होंने पांच दिनों में तीन ग्लोबल कार्यक्रमों में भाग लिया. प्रधानमंत्री की डिप्लोमेसी से जॉब क्रिएशन में मदद मिली है. उनके कामों के चलते दुनियाभर में खासा मान-सम्मान मिल रहा है. 
 
राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा विदेशी अखबारों में छाई रही. दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन मोदी जी के ऑटोग्राफ मांगते हैं. पपुआ न्यूगिनी के राष्ट्रपति मोदी जी के पैर छूते हैं. ये सारी बातें भारत के वैश्विक कद को बढ़ाती हैं. यह प्रधानमंत्री के सम्मान को भी प्रकट करती हैं, जो वैश्विक नेताओं के मन में प्रधानमंत्री के प्रति है.
 
उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री की डिप्लोमेसी से जॉब क्रिएशन में मदद मिली है. उनके कामों के चलते दुनियाभर में खासा मान सम्मान मिल रहा है. 

चंद्रशेखर ने कहा कि, हमारी विपक्षी पार्टियां प्रधानमंत्री की आलोचना के बजाए भारत के विकास में भाग ले तो बढ़िया रहेगा. विपक्षी पार्टियां का लोगों का ध्यान खींचने के लिए विदेशों में भारत विरोधी नरेटिव पेश करने का फैशन बन गया है. ये लोग जाकर भारत के बारे में दुष्प्रचार करते हैं. चुनाव जीतते हैं तो लोकतंत्र अच्छा होता है, चुनाव हारते हैं तो लोकतंत्र खतरे में आ जाता है.

यह भी पढ़ें -

NDTV-CSDS सर्वे : PM मोदी के नेतृत्व में बढ़ा देश का मान, 55% लोग बोले- भारत विदेशी निवेश के लिए सबसे आकर्षक देश

"यह एक महत्वपूर्ण यात्रा रही...", पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष से मुलाकात के बाद साझा किए अनुभव



from NDTV India - India https://ift.tt/Ua0rIBo

No comments