Breaking News

गर्मियों में यात्रियों के लिए रेलवे की खास तैयारी, 380 विशेष ट्रेनें लगाएंगी 6,369 फेरे 

भारतीय रेलवे ने गर्मियों के मौसम में यात्री भार को देखते हुए विशेष व्‍यवस्‍था की है. इसके तहत इस साल गर्मियों के मौसम में पटना, नई दिल्ली, विशाखापत्तनम और मुंबई जैसे प्रमुख गंतव्यों के लिए 380 विशेष ट्रेनें 6,369 फेरे लगाएंगी. रेल मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय ने बताया कि बीते वर्ष की तुलना में इस साल ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें 1,770 अधिक फेरे लगा रही हैं. पिछले साल 348 विशेष ट्रेनों ने 4,599 फेरे लगाये थे.

मंत्रालय ने कहा कि पिछली गर्मियों के दौरान जहां प्रत्येक ट्रेन ने औसतन 13.2 फेरे लगाये थे, वहीं इस साल यह आंकड़ा 16.8 रहेगा.

इस वर्ष जिन प्रमुख मार्गों पर यह विशेष ट्रेनें परिचालित की जाएंगी, उनमें पटना-सिकंदराबाद, पटना-यशवंतपुर, बरौनी-मुजफ्फरपुर, दिल्ली-पटना, नई दिल्ली-कटरा, चंडीगढ़-गोरखपुर, आनंद विहार-पटना, विशाखापत्तनम-पुरी-हावड़ा, मुंबई-पटना और मुंबई-गोरखपुर शामिल हैं.

कुल मिलाकर, 6,369 फेरे लगाने वाली इन 380 विशेष ट्रेनों में 25,794 सामान्य डिब्बे और 55,243 शयनयान श्रेणी के डिब्बे हैं. 

ये भी पढ़ें :

* गोविंदा के गाने पर महिला ने रेलवे स्टेशन पर झूमकर किया ऐसा डांस, देखने वालों की छूट गई ट्रेन
* ओडिशा के दो स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास, यात्रियों को मिलेगा विश्व स्तरीय अनुभव; देखें तस्वीरें
* रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहा था शख्स, तभी आ गई फूल स्पीड में ट्रेन, तभी बाइक सवार गिर गया और...


 



from NDTV India - India https://ift.tt/h4nVZaD

No comments