Breaking News

Karnataka Assembly Polls: जेपी नड्डा आज बीजेपी का मनिफेस्टो कर सकते हैं जारी, इन मुद्दों पर रहेगा फोकस

10 मई को होने वाले कर्नाटक चुनाव के बाबत भारतीय जनता पार्टी सोमवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर सकती है. सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी. घोषणा पत्र पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और पार्टी के दिग्गज बीएस येदियुरप्पा की उपस्थिति में जारी किया जाएगा. 

सूत्रों ने कहा कि पार्टी का घोषणापत्र युवाओं के लिए कल्याणकारी उपायों, बुनियादी ढांचे के विकास और महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित हो सकता है. इसके अलावा, पहली बार के मतदाताओं को साथ लेने के लिए, 12वीं पास करने वाले युवाओं और छात्राओं के लिए एक विशेष घोषणा की जा सकती है. 

2018 के चुनावी घोषणा पत्र में बीजेपी ने समाज के हर वर्ग पर फोकस किया था. पार्टी ने अपने घोषणापत्र में गौ रक्षा उपायों को भी शामिल किया था.

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोलार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उनकी और एक सांप के बीच तुलना करने के लिए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को 'करारा जवाब' देगी.

पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को 'करारा जवाब' देगी. गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को कर्नाटक के कालाबुरागी में एक चुनावी रैली में कहा, "पीएम मोदी एक 'जहरीले सांप' की तरह हैं, आप सोच सकते हैं कि यह जहर है या नहीं. अगर आप इसे चाटते हैं, तो आप मर जाते हैं."

यह भी पढ़ें -
-- "महिला बीजेपी कार्यकर्ता ने अति उत्साह में प्रधानमंत्री के वाहन पर फोन फेंका": कर्नाटक पुलिस
-- "भारत दुनिया भर में संबंधों को मजबूत करने की कोशिश कर रहा, सिवाय ...": एस जयशंकर



from NDTV India - India https://ift.tt/GfYyWic

No comments