Breaking News

नोएडा में निर्माण स्थल पर मिट्टी के नीचे दबने से बच्चे की मौत

नोएडा के सेक्टर-121 में एक घर के निर्माण स्थल पर मिट्टी के टीले के नीचे दबने से रविवार को पांच वर्ष के बच्चे की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि लड़के के माता-पिता मजदूरी करते हैं. वे सेक्टर-121 में एफएनजी विहार में निर्माण स्थल पर काम कर रहे थे.

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मध्य नोएडा) राजीव दीक्षित ने कहा कि फेज-3 थानांतर्गत हुई घटना में 25 वर्षीय मजदूर को भी मामूली चोटें आईं. दीक्षित ने कहा, ‘‘एक घर का निर्माण कार्य जारी था, इस दौरान नींव के लिए खुदाई का काम हो रहा था, तभी मिट्टी का एक टीला गिर गया और पास में खेल रहा बच्चा उसके नीचे दब गया.''

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘बच्चे को सेक्टर-71 के पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.''

उन्होंने कहा कि बच्चे की पहचान औरैया जिले के मूल निवासी दिहाड़ी मजदूर शाहरुख के बेटे शहजाद के रूप में हुई है, जबकि घायल मजदूर का नाम सन्नी है.



from NDTV India - India https://ift.tt/Mf2HNq9

No comments