जयशंकर और दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्री पार्क ने विशेष रणनीतिक भागीदारी पर की चर्चा
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के अपने समकक्ष पार्क जिन से दोनों देशों के बीच खासतौर से व्यापार और रक्षा क्षेत्र में विशेष रणनीतिक भागीदारी को आगे ले जाने के लिए शुक्रवार को व्यापक चर्चा की. दोनों विदेश मंत्रियों ने यूक्रेन संघर्ष और हिंद-प्रशांत में स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया.
पार्क भारत की दो दिवसीय यात्रा पर हैं. जयशंकर और पार्क ने व्यापार और निवेश, रक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, अंतरिक्ष, सेमीकंडक्टर, उभरती प्रौद्योगिकियों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्रों में सहयोग पर भी चर्चा की.
जयशंकर ने बैठक में कहा, ‘‘मुझे हमारी विशेष रणनीतिक भागीदारी को आगे ले जाने का अवसर पाकर बहुत खुशी है. यह हमारे कूटनीतिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ भी है और आप बहुत अच्छे वक्त पर आए हैं क्योंकि हमारा व्यापार बहुत अच्छा है, हमारे राजनीतिक संबंध बहुत सहयोगात्मक हैं.''
वहीं, पार्क ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की ‘‘बढ़ती अहम भूमिका'' के बारे में भी बात की और कहा कि भारत जी20 की अध्यक्षता के तहत दुनिया पर भविष्य में ओर छाप छोड़ने जा रहा है.
दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘भारत ने हाल में ऑस्कर जीतकर दुनिया को अपनी सांस्कृतिक ताकत भी दिखायी है और मुझे कहना होगा कि ‘नाटु, नाटु' गीत तथा नृत्य ने दुनिया को मंत्रमुग्ध कर दिया है.'' पार्क ने जयशंकर के अलावा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात की. वे शनिवार सुबह चेन्नई रवाना होंगे.
यह भी पढ़ें -
-- कर्नाटक विधानसभा चुनाव : कांग्रेस नेता सिद्धारमैया को कोलार क्यों चाहिए?
-- "धारावी के विकास से मुंबई के चेहरे में सुधार आएगा" - NDTV से बोले शरद पवार
from NDTV India - India https://ift.tt/bC1fc9D
No comments