Breaking News

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल के दाम हुए अपडेट, यहां चेक करें आज का रेट

पेट्रोलियम कंपनियों ने आज यानी कि 17 मार्च के लिए पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं. राहत की बात यह है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ी नहीं हैं. इसके साथ ही आज दिल्ली (Delhi) में पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर है तो डीजल(Diesel) 89.62 रुपये लीटर के हिसाब से बिक रहा है. वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. जबकि कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है. उधर चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. 

महानगरों में डीजल-पेट्रोल के भाव 
दिल्ली : पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है. 
मुंबई : पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है.
कोलकाता : पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है.
चेन्नई : पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है.

यहां मिल रहा सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल 
राजस्‍थान के गंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल बिक रहा है. गंगानगर में पेट्रोल 113.48 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 98.24 रुपये प्रति लीटर है. वहीं हनुमानगढ़ जिले में पेट्रोल 112.54 रुपये प्रति लीटर पहुंच और डीजल 97.39 रुपये लीटर के भाव बिक रहा है.

यहां मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल
पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल बिक रहा है. जहां पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 79.74 रुपये प्रति लीटर है.

ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल और डीजल का भाव
पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं. पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.
 

यह भी पढ़ें : 



from NDTV India - India https://ift.tt/kzHyQ12

No comments