Breaking News

बेंगलुरु में बीजेपी और कांग्रेस के दो गुट भिड़े, कुछ कार्यकर्ता जख्मी 

कर्नाटक में इसी साल विधानसभा चुनाव होेने हैं. ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस में जबरदस्त जुबानी जंग देखने को मिल रही है. हालांकि अब दोनों पार्टियों के बीच घमासान हिंसक होता जा रहा है. बेंगलुरु के विजयनगर में आज दो गुट आपस में भिड़ गए. बताया जा रहा है कि इनमें से एक गुट पूर्व कांग्रेस विधायक के समर्थक का था तो दूसरा गुट हाउसिंग मिनिस्टर और बीजेपी नेता वी सोमन्ना का था. इस मामले में कुछ कार्यकर्ता घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के समर्थकों नेे 19 मार्च को उगादि मनाने की इजाजत ली थी. बताया जा रहा है कि इसे लेकर बीजेपी के एक कार्यकर्ता ने आपत्ति जताई. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई और मामला हिंसक हो उठा. 

इस घटना में दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसके चलते कुछ कार्यकर्ता घायल हुए हैं. इनमें से कुछ को चोट लगी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि इस मामले में अभी तक आधिकारिक तौर पर पुलिस की ओर से पुष्टि नहीं की है. 

बता दें कि कर्नाटक में सत्तारूढ़ बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है. पिछले कुछ दिनों में पीएम मोदी कई बार कर्नाटक का दौरा कर चुके हैं. वहीं कांग्रेस भी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस चुकी है और लगातार सत्तारूढ़ बीजेपी पर निशाना साध रही है. 

ये भी पढ़ें :

* कर्नाटक के विजयपुर में केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति की कार ट्रक से टकराई, मामूली घायल
* बीएस येदियुरप्पा की कार को कार्यकर्ताओं ने घेरा, कर्नाटक में पार्टी का प्रचार रद्द करने को किया मजबूर
* "जब हम सत्ता में आएंगे...", कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख ने DGP को दी चेतावनी



from NDTV India - India https://ift.tt/5iTJQcM

No comments