नाबालिक बच्ची से 'गलत हरकत' करने का प्रयास कर रहे शख्स को लोगों ने पीटा, वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के नोएडा के कोतवाली 24 स्थित एक पार्क नाबालिक बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास रहे हैं, एक युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी. इतना ही नहीं लोगों ने बच्ची के हाथों जूतों से आरोपी को पिटवाया और आरोपी को पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल कर दिया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर फौरन पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
बच्ची ने भी आरोपी को चप्पल से पीटा
इस पूरी घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बच्ची चप्पल और जूते से आरोपी को मार कर रही है. 33 सेकेंड के वायरल वीडियो में बच्ची करीब नौ बार आरोपी को मारती दिख रही है. वहीं, आम लोग भी उसकी धुनाई करते नजर आ रहे हैं. ये घटना सेक्टर-25ए एडोब बिल्डिंग के पीछे एडोब कंपनी के पीछे पार्क की है. जहां आवारा किस्म का युवक, नाबालिग बच्ची को ले गया था और उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था. इस दौरान बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया. वहां पर मौजूद लोग बच्ची के पास पहुंचे और उन्होंने बच्ची से शोर मचाने का कारण पूछा. तब बच्ची ने बताया कि यह व्यक्ति उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है. इस पर वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को जमकर पीटना शुरू कर दिया. इसके बाद बच्ची ने भी उस आरोपी को जमकर पीटा.
पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया मुकदमा
इसके बाद थाना सेक्टर-24 पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, आरोपी रंजन शाह मूलरूप से मुंगेर बिहार का रहने वाला है. वह सेक्टर-22 के गांव में रहता है और ई-रिक्शा चलाता है. पुलिस के अनुसार, आरोपी के दो बच्चे हैं बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में था और इसी दौरान उसने पार्क में जा रही बच्ची को पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है और उसे जेल भेज दिया.
from NDTV India - India https://ift.tt/iLgEMYk
No comments