Breaking News

सतीश कौशिक मौत मामला : फार्महाउस के मालिक की अलग रह रही पत्नी आरोपों पर कायम

अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने मंगलवार एक फार्म हाउस के मालिक और उसकी अलग रह रही पत्नी से पूछताछ की. फिल्मकार सतीश कौशिक मौत से एक दिन पहले इस फार्म हाउस में हुई पार्टी में मौजूद थे. फार्म हाउस के मालिक की पत्नी ने आरोप लगाया था कि उसका पति अभिनेता-फिल्मकार से ‘छुटकारा पाने की योजना' बना रहा था. कौशिक (66) की बुधवार-बृहस्पतिवार की दरमियानी रात को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी.

पुलिस ने बताया कि फार्म हाउस मालिक से करीब साढ़े तीन घंटे तक पूछताछ की गई जबकि उसकी पत्नी से अलग से तीन घंटे पूछताछ की गई. उन्होंने बताया कि फार्महाउस मालिक अपराह्न एक बजे दक्षिण पश्चिम जिले के कापसहेड़ा पुलिस थाने में जांच से जुड़ा और उससे कौशिक की मौत की घटनाओं को लेकर सवाल किए गए. वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘वह अपराह्न 1 बजे आया और पूछताछ करीब साढ़े चार बजे खत्म हुई. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि कौशिक होली मनाने आए थे और उसके फार्महाउस में रुके थे.''

फॉर्महाउस मालिक के मुताबिक कौशिक पिछले 30 साल से उनके मित्र थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि फार्महाउस मालिक की पत्नी अपने आरोपों पर कायम है, लेकिन आरोप साबित करने के लिए उसके पास कोई सुबूत नहीं हैं.



from NDTV India - India https://ift.tt/WVwp9kU

No comments