तेजस्वी और मीसा को किया जा रहा है प्रताड़ित, विपक्ष को खत्म करना चाहती है बीजेपी : प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को आरोप लगाया कि बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राष्ट्रीय जनता दल की सांसद मीसा भारती को जांच एजेंसियों का द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी देश के विपक्ष को खत्म करना चाहती है.
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बीजेपी इस देश से विपक्ष और लोकतंत्र खत्म करना चाहती है. इसलिए लगातार विपक्ष के लोगों की आवाज पर हमला कर रही है. बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी और मीसा भारती जी को एजेंसियों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है.''
प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘लोकतंत्र पर हो रहे हमले के खिलाफ हम सब एकजुट हैं.'' राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी एवं राज्यसभा सदस्य मीसा भारती से रेलवे में नौकरी के बदले जमीन संबंधी कथित घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में शनिवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ की.
उनके भाई एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इसी मामले में पूछताछ के लिए शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष पेश हुए.
यह भी पढ़ें -
-- MP : विधानसभा चुनाव से पहले बदले गए 75 IPS अधिकारी, 29 जिलों को मिले नए पुलिस प्रमुख
-- VIDEO: "यदि रेलवे बिक जाएगा, सेल बिक जाएगा तो...", केंद्र पर बीजेपी सांसद वरुण गांधी का हमला
from NDTV India - India https://ift.tt/8qTsnFB
No comments