Breaking News

उत्तराखंड : चारधाम यात्रा का संचालन ऋषिकेश, हरिद्वार में तीन जगहों से होगा

उत्तराखंड में इस बार चारधाम यात्रा का संचालन ऋषिकेश में दो जबकि हरिद्वार में एक जगह से होगा तथा श्रद्धालुओं के लिए हिमालयी धामों के दर्शन के लिए 1300-1700 बसों का बेड़ा उपलब्ध होगा. 

चारधाम यात्रा को लेकर शनिवार को परिवहन व्यवसाइयों के साथ बैठक के बाद देहरादून के संभागीय परिवहन अधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि इस बार यात्रा का संचालन तीन जगहों ऋषिकेश में अंतरराज्यीय बस ट्रमिनस तथा एआरटीओ कार्यालय और हरिद्वार में पंत द्वीप से किया जाएगा.

चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ शुरू हो रही है. शर्मा ने बताया कि चारधाम तथा श्री हेमकुंठ साहिब की यात्रा के लिए करीब 1300 बसों का विशाल बेड़ा उपलब्ध रहेगा और यदि हरिद्वार की बसें भी इसमें शामिल होती हैं तो यह संख्या 1700 के करीब पहुंच जाएगी.

उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा के डेटा की चेक नाकों पर ऑनलाइन जांच होगी. शर्मा ने कहा कि यात्रा मार्ग पर ग्रीन कार्ड के लिए अभी व्हीकल ट्रेकिंग डिवाइस की अनिवार्यता बनी हुई है लेकिन परिवहन व्यवसायी इसे स्थगित करने की मांग कर रहे हैं. शर्मा ने बताया कि चारधाम तीर्थ यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति किराए की दर राज्य परिवहन प्राधिकरण द्वारा तय की जाएगी.

यह भी पढ़ें -
-- MP : विधानसभा चुनाव से पहले बदले गए 75 IPS अधिकारी, 29 जिलों को मिले नए पुलिस प्रमुख
--
VIDEO: "यदि रेलवे बिक जाएगा, सेल बिक जाएगा तो...", केंद्र पर बीजेपी सांसद वरुण गांधी का हमला
 



from NDTV India - India https://ift.tt/0tOCpPZ

No comments